पिथौरागढ़, फरवरी 12 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला न्यायालय सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने शिक्षकगणों को कार्यस्थल में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के रोकथाम, निषेध व निवारण अधिनियम 2013 के बारे में जानकारी दी। कहा पीड़ित महिलाएं घटना के बाद तीन महीने के भीतर अपनी शिकायत आईसीसी के समक्ष प्रस्तुत कर सकती है। बताया आईसीसी के पास सिविल कोर्ट के समान शक्तियां होती है। --------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...