अररिया, सितम्बर 23 -- अररिया, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सचिव रोहित श्रीवास्तव द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर चार कर्मियों के बीच कार्यों का बंटवारा किया गया है। जारी आदेश के अनुसार डीएलएसए सहायक नीरज कुमार झा को डाक वितरण, आरटीआई अनुपालन, स्टॉक रजिस्टर, खातों का हिसाब-किताब, मुआवजा, नालसा व एलएडीसी की मासिक रिपोर्ट सहित फ्रंट ऑफिस में पीएलवी की प्रतिनियुक्ति आदि की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शेखर कुमार को सभी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम, लोक अदालतों से संबंधित बैठकें, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता मामलों का वितरण एवं मासिक रिपोर्ट तैयार कर बीएसएलएसए को भेजने आदि का कार्य सौंपा गया है। उमर फारूक को विधिक सहायता, जेल से संबंधित अभियान, यूटीआरसी व एलएडीसी समीक्षा बैठक, मध्यस्थता मामलों...