सोनभद्र, सितम्बर 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक निजी अतिथि गृह में गुरुवार की रात वन निगम के डिप्टी लॉगिंग मैनेजर (डीएलएम) 40 वर्षीय सत्यपाल प्रसाद ने पंखे के सहारे गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को हिंडालको मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह वन विभाग और वन निगम के बड़ी संख्या में कर्मचारी मोर्चरी हाउस पहुंच गए। बताया गया कि 40 वर्षीय सत्यपाल प्रसाद पुत्र जयराम प्रसाद मूल रूप से ग्राम भरहे चौरा, भटनी सलेमपुर, देवरिया के निवासी थे। उनकी मूल तैनाती मिर्जापुर डिविजन में थी, जबकि उनके पास पिपरी डिविजन का अतिरिक्त प्रभार भी था। गुरुवार शाम करीब सात बजे वह विभागीय कार्य से रेणुकूट पहुंचे थे और स्थानीय ए...