गुड़गांव, जून 22 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। डीएलएफ फेज-तीन के मकानों में सीलिंग और तोड़फोड़ अभियान कभी भी दोबारा शुरू हो सकता है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई की तरफ से विचार किया जा रहा है कि इस बार अवैध रूप से चल रहे पीजी में रह रहे लोगों को सामान निकालने के लिए मुनादी करके 24 घंटे की मोहलत दी जाएगी। व्यावासयिक गतिविधियों को बंद करने के लिए पंफलेट भी बांटे जाएंगे। इसके बाद उन्हें सामान निकालने का समय नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- पीडीए की सील तोड़कर हॉस्टल का संचालन, एफआईआर दर्ज अभियान का विवरण डीटीपीई ने 18 जून से 20 जून तक डीएलएफ फेज-तीन में सीलिंग और तोड़फोड़ अभियान चलाया था। इस दौरान करीब 27 मकानों को सील किया गया। एक गेस्ट हाउस में 25 कमरे से लेकर 128 कमरे थे। ऐसे में इन्हें खाली करवाने में समय लग गया। इसके चलते डीटीपीई की ...