डीएलएफ के 175 मकानों के खिलाफ आदेश पारित
गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया ने मंगलवार को डीएलएफ फेज-चार के करीब 175 मकानों के खिलाफ आदेश पारित किए। इन मकान मालिकों को अवैध निर्माण हटाने और अवैध रूप से चल रहे पीजी, गेस्ट हाउस समेत अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करने का नोटिस दिया था, लेकिन इन्होंने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। अब इन मकानों में कभी भी सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद डीएलएफ में नक्शे और कब्जा प्रमाण पत्र का उल्लंघन कर निर्मित मकानों की सूची तैयार की थी। यह भी पढ़ें- अवैध पीजी आज खुद बंद न किए तो सील होंगे अब इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.