मिर्जापुर, मई 12 -- मिर्जापुर। डीएलएड और लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों के सामने ऊहा-पोह की स्थित उत्पन्न हो गई है। डीएलएड परीक्षा 13 से शुरू होकर 20 मई तक चलेगी। फिर 21 मई को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल भर्ती परीक्षा उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर होनी है, जिन केंद्र पर डीएलएड परीक्षा एक दिन पहले यानी 20 मई को होगी। यह भी पढ़ें- 13 मई से शुरू होंगी डीएलएड परीक्षाएंकेंद्र व्यवस्थापकों की चिंताएं केंद्र व्यवस्थापकों की परेशानी यह है कि लेखपाल भर्ती परीक्षा बड़ी और अति महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसके लिए पहले से तैयारियां करनी पड़तीं हैं। परीक्षा के दिशा निर्देशों की जानकारी के लिए केंद्र व्यवस्थापक से लेकर कक्ष निरीक्षकों को भी प्रशिक्षण एक दिन पहले देने का प्राविधान है। 20 मई को डीएलएड परीक्षा समाप्त होने के अगल...