डीएलएड में फेल प्रशिक्षुओं ने बैक पेपर कराने पर अड़े
प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज। डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर में फेल प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज पर प्रदर्शन करते हुए स्पेशल बैक पेपर कराने की मांग की। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 11508 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा जा चुका है और भर्ती भी जल्द शुरू होने वाली है। ऐसे में 31 जुलाई को घोषित परिणाम में असफल चतुर्थ सेमेस्टर के 73 हजार से अधिक प्रशिक्षुओं के भर्ती से बाहर होने का खतरा बना हुआ है। डीएलएड बीटीसी अध्यक्ष विनोद पटेल का कहना है कि जिन भी प्रशिक्षुओं का बैक लगा है, उन्हें एक अतिरिक्त अवसर देते हुए परीक्षा परिणाम समयबद्ध तरीके से घोषित किया जाए ताकि उनका एक वर्ष खराब न हो।यदि यह भी पढ़ें- डीएलएड में फेल प्रशिक्षु ने बैक पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.