प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज। डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) प्रशिक्षण 2026 में प्रवेश के लिए संस्था का विकल्प भरने के लिए अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया गया है। एक से 1,52,202 तक की रैंक के सभी अभ्यर्थी सोमवार दोपहर से सात अक्तूबर की शाम छह बजे तक संस्थान का ऑनलाइन विकल्प भर सकेंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव राजेन्द्र प्रताप के अनुसार कुछ अभ्यर्थियों एवं निजी संस्थानों के अनुरोध पर विचार करते हुए एक अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। संस्था आवंटन आठ अक्तूबर को जारी होगा और आवंटित संस्था में अभिलेखीय जांच और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए नौ से 14 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- डीएलएड प्रशिक्षण संस्थान का विकल्प भरने का अंतिम मौका प्रशिक्षण संस्थान की ओर से प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रि...