प्रयागराज, जून 9 -- परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने डीएलएड 2026 सत्र में प्रवेश के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ जुलाई और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख नौ जुलाई है। आवेदन पूर्ण कर प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश होना है। यह भी पढ़ें- BSTC Pre DElEd Result date : जारी हुई राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट की तिथि, शिक्षा मंत्री करेंगे घोषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...