डीएलएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से
प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज। डीएलएड 2026 सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू होंगे। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 एवं 3304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन लिए जाएंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून से आठ जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख नौ जुलाई है। आवेदन पूर्ण कर प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.