देहरादून, अगस्त 14 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर डाइट के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाली। रैली में प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में डाइट के सभी संकाय सदस्यों ने भी भाग लिया।रैली के बाद मयूर विहार स्थित आंबेडकर बालक छात्रावास में प्रशिक्षुओं ने नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं और आमजन में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जिम्मेदारी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह भी पढ़ें- Dehradun News: स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली ...