पटना, फरवरी 3 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा का द्वितीय डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह डमी प्रवेश पत्र पांच से 10 फरवरी तक बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल https://www.bsebdeled.com पर अपलोड रहेगा। अभ्यर्थी यूजर आईडी और पासवर्ड से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे डमी प्रवेश पत्र पर छपे विवरण जैसे कि डोमिसाइल, आरक्षण कोटि, लिंग, दिव्यांगता स्थिति, आश्रित स्थिति, संकाय और 10 2 में उर्दू माध्यम की स्थिति की जांच कर लें और कोई त्रुटि मिलने पर 5 से 10 फरवरी की अवधि में ऑनलाइन सुधार कर लें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर इन विवरणों में कोई गलती रह गई और उससे अभ्यर्थी के परीक्षाफल या नाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.