मिर्जापुर, मई 21 -- मिर्जापुर। राज्य परीक्षा नियामक प्राधिकरण की प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को नगर के सात परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की गई। इसी के साथ डीएलएड परीक्षा समाप्त हो गया। तीनों पालियों की परीक्षा में कुल 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 4818 थी। 4755 परीक्षार्थियों ने उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरान नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराई। यह भी पढ़ें- डीएलएड परीक्षा में 39 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित यह भी पढ़ें- डीएलएड परीक्षा: अंतिम दिन 412 रहे अनुपस्थित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...