मिर्जापुर, मई 15 -- मिर्जापुर,संवाददाता। डिप्लोमा इन इलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के प्रशिक्षुओं की परीक्षा गुरुवार को नगर सात परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की गई। नगर के सात परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 306 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा में तीनों पालियों में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 6273 रही। जिनमें से 5967 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। सीसीटीवी कैमरे के बीच आयोजित परीक्षा का परीक्षा नोडल के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराया। नगर के राजकीय इंका,बीएलजे,राजस्थान इंका,जीजीइसी कांशीराम,आर्यकन्या पाठशाला,सुंदर मुंदर बालिका इंका में परीक्षा आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- डीएलएड परी...