प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज। प्रतियोगी छात्र दिनेश यादव ने डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा तिथि को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि 16 मई को डीएलएड परीक्षा उसी दिन पड़ रही है, जिस दिन एलटी ग्रेड विज्ञान, गृह विज्ञान और कृषि विषयों की मुख्य परीक्षा भी निर्धारित है। वहीं, 17 मई को अंग्रेजी, हिंदी और गणित की परीक्षा है। ऐसे में बीएड के साथ डीएलएड कर रहे अभ्यर्थियों की एक परीक्षा छूट सकती है। उन्होंने डीएलएड परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...