शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- शाहजहांपुर। डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की आंशिक,बैक पेपर परीक्षा के लिए जिले में एक परीक्षा केंद्र संशोधित किया गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से इस्लामिया इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र की सूची से निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर जनता इंटर कॉलेज को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा 12 से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। पूर्व केंद्र के प्रश्नपत्र नए केंद्र में समायोजित किए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा नकलविहीन और सकुशल कराने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...