मुजफ्फर नगर, मई 13 -- जनपद में डीएलएड सत्र की महत्वपूर्ण परीक्षाएं आज 13 मई से शुरू होंगे। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जनपद में चार प्रमुख परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं, जहां कुल 2400 छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डायट प्राचार्य ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार शहर के चार प्रतिष्ठित कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें एसडी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, ग्रीन चैम्बर इंटर कॉलेज, छोटू राम इंटर कॉलेज शामिल है। इन सभी केंद्रों पर कुल 2400 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से 16 केन्द्रों पर उन्होंने बताया कि पर...