डीएलएड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा में 418 परीक्षार्थी होंगे शामिल
सीतामढ़ी, जुलाई 31 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की डीएलएड प्रथम वर्ष (सत्र 2025-27) की परीक्षा 31 जुलाई से शुरू होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 418 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है।शहर के श्री लक्ष्मी हाईस्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा 31 जुलाई से 7 अगस्त तक दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- डीएलएड की प्रथम वर्ष की परीक्षा होगी आज से जिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.