कटिहार, दिसम्बर 29 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार में प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक बनने का पहला और अहम पड़ाव माने जाने वाले डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग के जरिए सरकारी और निजी प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन कराया जा रहा है। लेकिन केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रणाली और विशेष रूप से "स्लाइड अप" प्रक्रिया को सही ढंग से नहीं समझ पाने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी असमंजस में फंसे हुए हैं। कटिहार जिले में भी कई अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्हें मेरिट के बावजूद मनचाहा कॉलेज नहीं मिल सका। काउंसलिंग के दौरान सबसे ज्यादा भ्रम स्लाइड अप विकल्प को लेकर देखने को मिला। कई अभ...