डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,600 रहे अनुपस्थित
मऊ, मई 15 -- मऊ, संवाददाता। परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज की ओर से आयोजित डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर-2026 की परीक्षा शुक्रवार को जिले के 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए थे। परीक्षा में पंजीकृत 10078 के सापेक्ष 9478 प्रशिक्षु शामिल हुए। वहीं कड़ाई होने से 600 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में सुबह हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा निर्धारित समय 10 बजे शुरू हुई और केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में 11 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। यह भी पढ़ें- दो परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हुई बीएड पार्ट वन और टू की परीक्षा पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.