प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज। डीएलएड के विभिन्न बैचों के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के प्राचार्यों को 18 मार्च को भेजे गए पत्र में डायट में संरक्षित और परीक्षा के लिए आवश्यक उत्तरपुस्तिकाओं के संबंध में सूचना मांगी गई है। डीएलएड ‌द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षु भी अप्रैल में परीक्षा कराते हुए 30 जून तक परिणाम घोषित करने की मांग कर रहे हैं ताकि डीएलएड बैच-2023 के प्रशिक्षु बिहार शिक्षक भर्ती (प्राथमिक व जूनियर स्तर) में शामिल हो सकें। इस भर्ती की शैक्षिक योग्यता एक अगस्त 2026 तक ली जाएगी। 2023 बैच का सत्र पहले से विलंबित है। समय से परिणाम आने पर ये प्रशिक्षु एक जुलाई से किसी प्राइवेट शिक्षण सं...