प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापक) की मुख्य परीक्षा के मद्देनजर डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी गई हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से दस अप्रैल को जारी कार्यक्रम में 11 से 13 मई तक द्वितीय और 14 से 16 मई तक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित थी। अब 27 अप्रैल को जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 13 से 15 मई तक द्वितीय और 18 से 20 मई तक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी।परीक्षा तिथियों में यह बदलाव फार्मेसी पाठ्यक्रम की परीक्षाओं के कारण परीक्षा केंद्र निर्धारण में आ रही कठिनाई और 16 व 17 मई को लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) मुख्य परीक्षा-2025 क...