गाजीपुर, मई 11 -- रेवतीपुर (गाजीपुर)। ताड़ीघाट गांव में डीएलएड छात्र राजू यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के चार दिन बाद सोमवार को हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी 29 वर्षीय दुर्गा सिंह उर्फ गांधी को रेलवे स्टेशन के समीप से पकड़ा गया। चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपी हिमांशु सिंह और मनीष सिंह उर्फ राहुल की तलाश जारी है। प्रकरण का मुख्य आरोपी श्याम बहादुर उर्फ बुद्धन सिंह घटना के तीन दिन पहले ही गैंगस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका था। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 7 मई की देर रात हुई थी। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर अपहरण कर हत्या करने के आरोप का मुकदमा 25 वर्षीय डीएलएड छात्र राजू यादव गांव में एक तेरही भोज में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। रास्...