भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डिप्लोमा इन एलिमेन्ट्री एजुकेशन (डीएलएड) फेस-टू-फेस पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2025-27 में नामांकित विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन आवेदन पत्र भरने एवं शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार पहले ऑनलाइन पंजीयन की तिथि 11 से 17 अप्रैल तक थी। लेकिन अबतक अनेक संस्थानों के कुछ विद्यार्थियों ने समिति के पोर्टल के माध्यम से आवेदन नहीं भरा गया है। छात्रहित में समिति के पोर्टल deled.biharboardonline.org के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन आवेदन पत्र भरने एवं शुल्क जमा करने की अवधि 21 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। विस्तारित अवधि में जिन विद्यार्थियों का पंजीयन आवेदन/शुल्क जमा नहीं होगा उन्हें पंजीयन प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाएगा और ऐसे विद्यार्थी परीक्षा आवेदन पत्र भर...