औरैया, मार्च 28 -- अजीतमल, संवाददाता। डीएलएड प्रशिक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों के गुम होने का मामला सामने आया है। ओमप्रकाश चौबे माध्यमिक विद्यालय, अनन्तराम में तैनात वरिष्ठ लिपिक मुनेश बाबू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बैग गुम होने की सूचना दी है। तहरीर के अनुसार 19 मार्च 2026 को वह डायट प्रशिक्षण अजीतमल से विद्यालय लौट रहे थे, इसी दौरान उनका बैग रास्ते में कहीं गिर गया या गुम हो गया। बैग में वर्ष 2019 डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षणरत छात्रों के अंकपत्र रखे हुए थे। गुम हुए अंकपत्रों में सतविंदर सिंह पुत्र मुन्नीलाल, बूति पुत्री दुर्गेश तथा संध्या सक्सेना पुत्री महेंद्र सिंह के दस्तावेज शामिल हैं, जो अब तक नहीं मिल सके हैं। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकपत्रों की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...