भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 में डीएलएड कोर्स में नामांकन की तैयारी तेज कर दी है। इस बार नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड में कराने का निर्णय लिया है। प्रवेश परीक्षा अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में हो सकती है। नामांकन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं जून तक पूरी कर ली जाएंगी। जुलाई से नए सत्र की नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। राज्य के 306 डीएलएड संस्थानों में उपलब्ध 30,800 सीटों के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। वहीं जिले में तीन सरकारी संस्थानों की करीब 500 सीटों पर नामांकन होगा। नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार तीन चरणों में मेधा सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को च्वाइस लॉकिंग और स्लाइड-अप जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे वे अपनी पसंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.