प्रयागराज, फरवरी 25 -- डीएलएड 2024 बैच के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में आधे से अधिक प्रशिक्षु फेल हो गए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी परिणाम में डीएलएड 2024 के प्रथम सेमेस्टर में पंजीकृत 1,84,576 प्रशिक्षुओं में से 1,01,279 (57 प्रतिशत) फेल हो गए हैं। केवल 78,125 (43 फीसदी) प्रशिक्षु ही पास हो सके हैं। 3,525 प्रशिक्षु अनुपस्थित थे जबकि 1,334 का परिणाम अपूर्ण है। 309 का परिणाम रोका गया है और चार अनुचित साधन के प्रयोग में पकड़े गए थे। डीएलएड 2023 बैच के तीसरे सेमेस्टर में पंजीकृत 1,44,493 प्रशिक्षुओं में से 1,42,973 परीक्षा में शामिल हुए जिनमें से 1,10,264 (77 प्रतिशत) पास हैं। 32,548 फेल हो गए जबकि 1,520 अनुपस्थित थे। 100 का परिणाम अपूर्ण है, 58 का परिणाम रुका है जबकि तीन प्रशिक्षु नकल करते पकड़े गए थे। डी...