प्रयागराज, सितम्बर 7 -- परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया। 21 से 26 सितंबर तक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, जबकि 12 से 17 अक्तूबर तक द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होगी। सचिव राजेन्द्र प्रताप के अनुसार, प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं। प्रथम सेमेस्टर में 1.73 लाख और तृतीय सेमेस्टर में 1.60 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर के आसपास शुरू होंगे। द्वितीय सेमेस्टर में 1.25 लाख जबकि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में तकरीबन 35 हजार प्रशिक्षुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...