मथुरा, मई 14 -- जनपद के दस परीक्षा केन्द्रों पर डीएलएड द्वितीय सेमस्टर की परीक्षा बुधवार को 10 परीक्षा केन्द्रों पर हुई। जिन पर पहले दिन 6301 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल ने अवगत कराया कि जनपद में डीएलएड द्वितीय सेमस्टर की बुधवार से प्रारंभ हुई परीक्षा 10 केंद्रों पर नकलविहीन एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न हुई। कंट्रोल रूम प्रभारी नरेंद्र सिंह और हिमांशु रावत ने बताया कि प्रथम पाली में डीएलएड प्रशिक्षु 3488 में से 3294 प्रशिक्षु परीक्षा देने हेतु उपस्थिति हुए और द्वितीय पाली में 3181 में से 3007 प्रशिक्षु परीक्षा के लिए उपस्थित रहे। पहली पाली में 194 और द्वितीय पाली में 174 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। यह भी पढ़ें- डीएलएड परीक्षा शुरू, पहले दिन 325 अनुपस्थित बहुत से परीक...