एटा, सितम्बर 22 -- डीएलएड डिप्लोमा में बिना स्कूल जाए सीधे परीक्षा देने पहुंचने वाले मामले में चार स्कूलों को नोटिस जारी जबाव मांगा है। जिन दो युवकों पर बड़ी संख्या में एडमिट कार्ड के वंच मिले थे उनसे पुलिस ने भी पूछताछ की है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह बिहार में डीएलएड की फीस अधिक होने के कारण यहां से यह डिप्लोमा कर रहे हैं। डायड प्राचार्य आराध्य उपाध्याय ने बताया कि राधे महाविद्यालय बसुंधरा, सुल्तान फरीद महाविद्यालय अलीगंज, अहमद नफीस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज भरगैन तथा एसके कन्या महाविद्यालय बसुंधरा के नाम नोटिस जारी किए गए है। इसमें डीएलएड परीक्षा के प्रवेशपत्र प्रशिक्षु को न वितरित कर किसी अन्य व्यक्ति की ओर से गेस्ट हाउस, बस स्टैण्ड सहित आदि स्थानों से वितरित कराये गये है। जिस व्यक्ति की ओर से प्रवेश पत्र वितरित किये जा रहे हैं, उन्ह...