पटना, अप्रैल 18 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन फेस-टू-फेस पाठ्यक्रम के सत्र 2025-27 से जुड़े विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत दी है। समिति ने ऑनलाइन पंजीयन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि में विस्तार किया है। अब छात्र 21 अप्रैल तक पंजीयन आवेदन भर सकते हैं और शुल्क जमा कर सकते हैं। समिति के पोर्टल https://deled.biharboardonline.org से समिति की वेबसाइट पर जाकर शिक्षण संस्थान के प्रधान को निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन भराना और शुल्क जमा कराना सुनिश्चित करना होगा। इससे पहले पंजीयन की अवधि 11 से 17 अप्रैल तक तय की गई थी। लेकिन कई संस्थानों के नामांकित विद्यार्थियों ने अब तक समिति के पोर्टल पर आवेदन व शुल्क जमा नहीं किया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 20 अप्रैल को करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण बो...