भागलपुर, जुलाई 18 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भू-अर्जन निदेशालय ने भागलपुर में तैनात जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकार (लारा कोर्ट) के रजिस्ट्रार की शक्ति प्रदान की है। भूमि-अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम-2013 के प्रावधानों के आलोक में भागलपुर प्रमंडलीय मुख्यालय में भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकार की स्थापना की गई है। प्राधिकार के दैनंदिनी कार्यों के सुचारू संचालन हेतु भू-अर्जन अधिनियम, 2013 की धारा-55 (1) एवं (2) के प्रावधानों के तहत भागलपुर के जिला भू अर्जन पदाधिकारी को प्राधिकार के निबंधक (रजिस्ट्रार) की पदेन शक्तियां प्रदत्त की गई हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: भूमि विवाद के निपटारे में आ...