गोंडा, फरवरी 5 -- परसपुर। नगर पंचायत में वर्षों पूर्व लाखों से निर्मित सब्जी मंडी में दुकान न लगकर बेतरतीब ढंग से सड़क की पटरियों पर दुकान लगाई जा रही है। क्रेता सड़क पर बाइकें खड़ी कर देते हैं। जिससे मुख्य चौराहा से लेकर बाजार में टूलेन मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। विकास मंच के पदाधिकारियों समेत संयोजक डॉ अरुण कुमार सिंह ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को पत्र देकर मंडी में दुकान लगवाए जाने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...