उरई, जून 5 -- जालौन।संवाददाता चकरोड से श्मशान घाट तक पक्की सड़क न होने से बरसात के मौसम में ग्रामीणों को अपने परिजनों के शव को श्मशान घाट तक पहुंचाने में दिक्कत होती है। बारिश में गंदे पानी और कीचड़ भरे रास्ते से होकर श्मशान घाट तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने इस रोड को बनवाने की मांग डीएम को शिकायती पत्र भेजकर की है।क्षेत्र की ग्राम पंचायत चरसौनी के मजरा जलालपुर निवासी सुरेश कुमार, गंगाराम, विनोद, राजेश कुमार आदि ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके गांव में श्मशान घाट के गाटा संख्या 494 तक पहुचंने के लिए चकरोड संख्या 495 है। यह चकरोड कच्चा है। बरसात के मौसम में पानी बरसने पर यह चकरोड पानी से भर जाता है और कीचड़ हो जाता है। बारिश के मौसम में यदि किसी ग्रामीण के परिजन की मृत्यु हो जाती है तो शव को श्मशान घाट तक पहुंचाने म...