डीएम से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
सीतापुर, जून 29 -- महमूदाबाद। बीते शनिवार को समाधान दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला का आरोप है कि डाक्टर इरफान खान ने शादीशुदा होते हुए भी उसे धोखे में रखकर छह माह पूर्व उससे निकाह किया। जबकि महिला दूसरे समुदाय की है। शादी के बाद उसे इरफान घर के बजाए उसे इधर-उधर रख रहा था। इसके बाद वह उसे छोड़कर चला गया। कई बार उसे प्रताड़ित भी किया जा रहा था। पीड़िता ने पूर्व में कोतवाली में तहरीर दी थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- एसपी के निर्देश पर अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.