डीएम से वेतन निर्धारण करने की अपील
दरभंगा, अप्रैल 5 -- दरभंगा। जिले के नियमित सेवानिवृत्त शिक्षकों का एक शिष्टमंडल डीएम कौशल कुमार से मिलने पहुंचा। उन्होंने गोपनीय शाखा में सेवानिवृत्त शिक्षकों की ओर से आवेदन हस्तगत करा दिया। ज्ञापन के संबंध में सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त व कार्यरत नियमित शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ एवं राघवेंद्र शर्मा न्यायादेश से संबंधित लाभ शीघ्र मिलना चाहिए। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने डीएम को दिए आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि पूर्व में जिला लेखा अधिकारी के यहां कुछ शिक्षकों की ओर से राघवेंद्र शर्मा न्यायादेश के आधार पर वेतन निर्धारण प्रपत्र पहुंचाया गया, लेकिन जिला लेखा अधिकारी की ओर से उस वेतन निर्धारण प्रपत्र को यह लिखते हुए लौटा दिया गया कि जब तक प्रोन्नति समिति की बैठक नहीं होगी और उसमें यह पारित नहीं होगा तब तक य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.