डीएम से लगाई न्याय की गुहार
आजमगढ़, जून 28 -- आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर के वनवासी समुदाय के लोगों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने घर पर कब्जा करने, दबंगों द्वारा मारपीट करने और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्राम चांदपुर के वनवासी समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को उनकी भूमि पर गांव के कुछ दंबग लोग जबरन चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। फूलमती और उसके परिवार के लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध किया। इस पर दबंगों ने उन्हें बेरहमी से पीटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.