हरदोई, जनवरी 29 -- हरदोई। मल्लावां कोतवाली के मोहल्ला भगवंतनगर निवासी 80 वर्षीय सुरेश कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि उनका आवास गढै़या तालाब के निकट स्थित है। मकान के दक्षिणी दिशा में 10 फिट चौड़ाई में सहन की जमीन है। इस पर पड़ोसी चार भाई मिलकर कब्जा करना चाहते हैं। उनकी फुलवारी की दक्षिणी दीवार के साथ छूटी हुई सहन की भूमि पर पालतू पशुओं का गोबर व कूड़ा डाल रहे हैं। सहन भूमि पर जल निकास के लिए बनी उनकी नाली भी बंद कर दी है। रोकने टोकने पर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इससे किसी भी समय शांति भंग हो सकती है। उन्होंने जांच कराकर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.