मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 5 -- हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारी सनातन धर्म संसद को सफल बनाने के लिए लॉ एंड ऑर्डर की मांग को लेकर डीएम से मिले। शुक्रवार को जिलाधिकारी को सत्यप्रकाश रेशू अग्रवाल, नरेंद्र पवार, अरूण प्रताप सिंह आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि सनातन धर्म संसद में वोट बनवाने का जनजागरण भी मजबूती से किया जा रहा है। क्योंकि सनातन धर्म संसद लोकतन्त्र में वोट का महत्व समझती है। जिला प्रशासन के अनुसार सनातन धर्म संसद को हर प्रकार का लॉ एंड ऑर्डर देने की मजबूत व्यवस्था कर दी गई है। जिससे महामंडलेश्वर, पूज्य संत, कवि, पत्रकार, लेखक, किसान, मजदूर, व्यापारी, आदि सनातन धर्म संसद में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सके। जिलाधिकारी को यह भी बताया गया कि सनातन धर्म संसद में 7 दिसंबर को प्रस्तावित पत्र भारत सरकार के राज पुरोहित डॉ सीता रमन रमा शास्त्...