डीएम से मिले कांठ विधायक, उठाई जनसमस्याएं
मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- जन समस्याओं के निदान को लेकर गुरुवार को सपा के कांठ विधायक कमाल अख्तर डीएम अनुज कुमार सिंह से मिले। विधायक ने डीएम को बताया कि उनके क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रामगंगा, गागन और ढेला नदियों पर बने कई अस्थायी पुल बेहद जर्जर स्थिति में हैं। बरसात में इन पुलों के ऊपर से पानी बहता है। इससे आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो जाता है। इन पुलों पर कई हादसे हो चुके हैं। पुलों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। इसके अलावा कमाल अख्तर ने पाकबड़ा नगर पंचायत में पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की भारी कमी है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने विधायक को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.