भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर। नवागत जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय के कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को पीरपैंती में निर्माणाधीन अदाणी थर्मल पावर के अधिकारियों ने मुलाकात की। थर्मल पावर कंपनी के अधिकारियों ने डीएम को प्रोजेक्ट की प्रगति से अवगत कराया। साइट इंजीनियर ने जमीन की समस्या से लेकर घेराबंदी आदि के बारे में विस्तार से बताया। कई मौजे की जमीन का अधिग्रहण नहीं होने और थर्मल पावर को हस्तांतरण नहीं होने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा पावर कंपनी द्वारा कराये जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया। डीएम से शिष्टाचार मुलाकात के बाद अदाणी थर्मल पावर के अधिकारी पीरपैंती वापस हो गए। यह भी पढ़ें- डीएम से मिले अदाणी थर्मल पावर के अधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...