मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग एवं अन्य तीर्थों से यात्रा कर लौटी टीम के सदस्य मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी से मिले। टीम ने यात्रा के लिए चयनित करने के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्ति किया। इसके बाद सोमनाथ मंदिर, प्रथम ज्योतिर्लिंग, प्रभास पाटण, गुजरात, श्री द्वारिकापुरी एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित अन्य तीर्थ स्थलों से मिले प्रसाद एवं हवन कीट(जिसमें हवन सामग्री, सेरेमिक हवन कुंड एवं जल) जिलाधिकारी को सौंपी। उनसे आग्रह किया कि जनपद के कल्याण के लिए इस सामग्री से वह अनुष्ठान करें। टीम में महंत गुरविंदर सिंह, संदीप कुमार, रविंद्र सिंह और टोडी सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए 100% एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने का अनुरोध, मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र से की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...