बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- डीएम से मिलीं छात्राएं, गिरिहिंडा पहाड़ के सौन्दर्यीकरण पर चर्चा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नई शिक्षा नीति के तहत सोमवार को एक दर्जन से अधिक छात्राएं इंटर्नशिप के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची। डीएम से मिलकर शहर के गिरिहिंडा पहाड़ के सौन्दर्यीकरण पर चर्चा की। डीएम ने छात्राओं को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। साथ ही छात्राओं को गिरिहिंडा पहाड़ के सौन्दर्यीकरण के लिए प्रस्ताव देने को कहा है। संजय गांधी महिला कॉलेज की बीए के पांच समेस्टर की छात्राएं सोफिया परवीन, निशी कुमारी, खुशी कुमारी, कंचन कुमारी आदि ने बताया कि डीएम ने सफलता के टिप्स बताये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...