फतेहपुर, मई 4 -- फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर के नेतृत्व में सोमवार को प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जोनिहा चौराहा पर महाराणा प्रताप चौराहा का फाउंडेशन निर्माण कराने की मांग उठाई। विजय सिंह गौर ने बताया कि वर्ष 2025 में नगर पालिका बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से फाउंडेशन निर्माण की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंपी गई थी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। डीएम ने स्पष्ट किया कि शासन की अनुमति के बिना नगर पालिका क्षेत्र में किसी भी महापुरुष की प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती। इस पर विजय सिंह गौर ने कहा कि जब तक महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक 9 मई को जयंती नहीं मनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- दानवीर भामाशाह की मूर्ति लगाने की मांग इस मौके पर नागेंद्र सिंह चौहान, संजय सिंह से...