आजमगढ़, अप्रैल 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सोमवार को सुबह मंडलीय अस्पताल पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी हाल जाना। तस मरीजों और तीमारदारों से संवाद किए। रजिस्ट्रशन काउंटर पर भीड़ को देख आभा कर्मियों की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एनसीडी क्लीनिक के बाहर बैठे मरीजों द्वारा चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाएं लिखे जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए पिछले एक माह की दवा पर्चियों की जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए। इस समिति में मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन एक अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एक चिकित्सक को शामिल करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- डीएम ने मंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण उन्होंने स्पष्...