रामपुर, अप्रैल 13 -- शाहबाद। आवास के लिए स्थानीय स्तर पर चक्कर काटते-काटते थकी विधवा जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के पास जा पहुंची। डीएम ने बीडीओ को सत्यापन के निर्देश दिए तो महिला पात्रता की श्रेणी में पाई गई। इसके बाद डीएम ने प्रक्रिया पूरी कराने को अफसर दौड़ा दिए। अंतत: सोमवार से महिला को उसके सपनों का आशियाना दिलाने की कवायद शुरू हो गई। बीडीओ ने गांव पहुंचकर निर्माण शुरू करा दिया। शाहबाद के गांव पट्टी फाजिलाबाद निवासी क्रांति देवी के पति धीर सिंह की मौत हो चुकी है। निहायत गरीबी में जिंदगी गुजर कर रहीं क्रांति देवी के पास अपनी छत तक नहीं थी। यह भी पढ़ें- आवास के नाम पर पैसे लेने का आरोप आवास के नाम पर पैसे लेने का आरोप क्रांति ने स्थानीय स्तर पर काफी चक्कर लगाए, लेकिन उसे आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया। जिस पर 26 फरवरी को क्रांति न...