कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां क्षेत्र के उमरन ग्राम की गाटा संख्या पर एक किसान ने उसके कृषि भूमि पर फैक्ट्री द्वारा अपशिष्ट डालने की शिकायत डीएम से की है। कृषक राजेश कुमार ने बताया कि उसकी कृषि भूमि उमरन के गाटा सं-1047 पर है। उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी कृषि भूमि पर लगभग 100-150 बोरी अपशिष्ट पदार्थ डाल दिया गया है, जिसमें काला नमक सा पदार्थ भरा हुआ है। इससे उसके खेत की उर्वरता पर कुप्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। मामले में डीएम ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...