उरई, मई 24 -- जालौन। संवाददाता भीषण गर्मी के बीच ग्राम सहाव में महीनों से खराब पड़े दो हैंडपंपों के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से खराब हैंडपंपों का रीबोर कराने की मांग की है, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।ग्राम सहाव निवासी ज्ञान सिंह परिहार, जितेंद्र पाल आदि ने बताया कि गांव के उनके मोहल्ले में लगे दो हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। हैंडपंपों से पानी नहीं निकल रहा है, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पानी लाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब हैंडपंपों के रीबोर की आवश्यकता है। इसके लिए कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि गांव में पानी की सम...