डीएम से की स्थायी ईओ की नियुक्ति की मांग
रामपुर, जून 2 -- शाहबाद। नामित सभासद अमित चंद्रवंशी और अर्पित वशिष्ठ ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन भेजकर शाहबाद नगर पंचायत में स्थाई ईओ की तैनाती की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नगर पंचायत का कार्यभार डिप्टी कलेक्टर कुमार संजय के पास है। उनके पास अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी है। इससे वह नगर पंचायत को नियमित और पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। सभासदों ने नगर हित में जल्द स्थायी ईओ की नियुक्ति किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.