बांदा, जून 8 -- बांदा। आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिले की विभिन्न जनसमस्याओं सहित बंदी नितीश की मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जिला कारागार में बंदी नीतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। केन नदी में हो रहे अवैध बालू खनन को तत्काल रोकने तथा नदी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का मुद्दा भी उठाया। आरोप लगाया गया कि सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक निजी प्रैक्टिस में अधिक रुचि ले रहे हैं, जिससे गरीब ...